आलिया ने नए BF के साथ जगजाहिर किया रिश्ता, लोग बोले- ठग औरत, नवाज़ को लूट ली अब नया आदमी पकड़ ली

Nawazuddin Siddiqui

सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया सिद्दिकी अब एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। जहां पिछले दिनों आलिया और नवाजुद्दीन का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा और आलिया ने नवाजुद्दीन पर तमाम गंभीर आरोप लगाए तो वहीं अब आलिया तलाक के महज कुछ ही दिनों बाद नए शख्स के साथ मूव ऑन कर चुकी हैं।

लोग सुना रहे हैं भला बुरा

आलिया सिद्दीकी जो कि कुछ दिनों पहले तक अपने रोते हुए वीडियो में जुल्मों की दास्तान सुनाती दिखाई देती थी वो तलाक के तुरंत बाद अब नए बॉयफ्रेंड के साथ चिल करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में आलिया को जहां पहले सोशल मीडिया पर काफी संवादनाएं मिलती थी तो वहीं लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

आलिया ने शेयर की कॉफी डेट की तस्वीर

आलिया के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो उन्होंने कॉफी डेट की तस्वीर शेयर करते हुए इस शख्स के साथ अपना रिलेशन जगजाहिर किया है। तस्वीर में जहां ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आलिया ने कैप्शन में भी अपनी लाइफ में वापस आई खुशियों की बात की है।

दोस्ती से बड़ा है ये रिश्ता

आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने जिस रिश्ते को संजोया था, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है। लेकिन मेरे जीवन में, मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा थे और रहेंगे। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है?'

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में फैंस आलिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'पहले मुझे इसपर दया आती थी लेकिन तलाक के बाद इसका असली चेहरा सामने आ गया है।' ऐसे ही एक और शख्स ने लिखा, 'नवाज़ को लूट ली अब नया आदमी पकड़ ली।' इससे पहले भी आलिया ने कुछ तस्वीरें वीडियो में शेयर की थी उस पोस्ट को उन्होंने डिलीट कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X