ऑनर किलिंग पर आधारित है 'आक्रोश'
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की अगली फिल्म 'आक्रोश' ऑनर किलिंग यानी इज्जत के नाम पर हत्या के खिलाफ आवाज उठाएगी। इस मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ होंगे अक्षय खन्ना।
भारत में हर साल इज्जत के नाम पर 3 हजार हत्याएं होती हैं। लगातार बढ़ते ऑनर किलिंग के मामलों के खिलाफ आवाज़ का काम यह फिल्म करेगी। ऐक्शन-थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन और अक्षय खन्ना दोनो सीबीआई ऑफिसर के रोल में दिखेंगे, जो ऑनर किलिंग के मामले की तह तक जाकर उसका पर्दाफाश करेंगे।
वैसे इस फिल्म का इंतजार अजय देवगन को हो न हो, अक्षय खन्ना को जरूर होगा, क्योंकि लंबे समय से वो सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। फिल्म में परेश रावल, अमिता पाठक, रीमा सेन और बिपाशा बसु प्रमुख भूमिका में हैं। अब देखना यह है कि प्रियदर्शन के बैनर तेले बन रही यह फिल्म लोगों पर कितना प्रभाव डालती है।


Click it and Unblock the Notifications