Pawan Singh के चाहने वाले इस एक्ट्रेस को दे रहे जान से मारने की धमकी, कईयों ने तो रेप करने कह डाली बात!

Aahana Kumra Pawan Singh controversy: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) से हाल ही में बाहर हुई एक्ट्रेस आहाना कुमरा (Aahana Kumra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो से निकलने के बाद उन्होंने कई तरह के खुलासे किए हैं और हाल ही में उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
आहाना के मुताबिक, भले ही शो के सेट पर उनके और पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच सब कुछ ठीक हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने शो के मेकर्स को भी दी।
आहाना कुमरा को मिली धमकियां
Bollywood Bubble से बातचीत में आहाना ने बताया- 'शो से बाहर आने के बाद मुझे बहुत सारी डेथ और रेप की धमकियां मिलीं। मैंने उनके स्क्रीनशॉट्स शो के मेकर्स को भेजे। मैं सोचने लगी- 'आखिर मैंने ऐसा क्या कहा था? मैंने तो किसी के साथ कोई गलत बात या बुरा व्यवहार नहीं किया था।'
उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा क्यों बढ़ गया, जबकि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया था। 'मुझे लगा कि हम आखिर किस जमाने में रह रहे हैं? सिर्फ एक बात कहने पर मुझे इतनी धमकियां मिल रही हैं, मेरे बारे में इतनी गंदी बातें कही जा रही हैं, लेकिन किसी और को कुछ नहीं कहा जा रहा।'
पवन सिंह और अहाना के बीच हुई थी अनबन
आहाना ने बताया कि शो के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा था जिससे पवन सिंह के फैंस नाराज हो गए, लेकिन स्टेज पर ही मामला सुलझा लिया गया था। 'मैं अब पवन सिंह के लिए सम्मान रखती हूं, क्योंकि कई कंटेस्टेंट्स ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा, लेकिन आज तक किसी ने माफी नहीं मांगी।'
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पवन सिंह की मां के पैर छुए, तो पवन ने मुस्कराते हुए कहा- 'अगर मैं आपसे सॉरी बोल दूं तो मैं छोटा नहीं हो जाऊंगा।' आहाना ने कहा कि वह फैंस की नाराजगी को समझती हैं- 'लोग गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि मैंने कुछ ऐसा कह दिया जो उन्हें बुरा लगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी को धमकी देना सही है।'
आहाना को लोगों को किया सपोर्ट
अब सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में है। कई लोग आहाना का सपोर्ट कर रहे हैं और उनके खिलाफ हुई ट्रोलिंग की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि फैंस को इस मुद्दे पर इतना भड़कना नहीं चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications