शाहरुख के महादान पर आदित्य ठाकरे ने कहा थैंक यू- शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब, दिखाया बड़प्पन
शाहरूख खान ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए सरकार को बहुत ही बड़ा दान किया है। किंग खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स, इंटरटेनमेंट कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट, रेड चिलीज वीएफएक्स और एनजीओ मीर फाउंडेशन ने सात अलग अलग संगठन को मदद दी है। जिसके बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और स्थानीय विधायक आदित्य ठाकरे ने भी शाहरूख को धन्यवाद किया है। जिस पर शाहरुख ने शानदार जवाब दिया है।
शाहरुख खान ने आदित्य ठाकरे को जवाब देते हुए लिखा है- इस तरह के संकट के वक्त में हमें एक-दूसरे का धन्यवाद करने की जरूरत नहीं है। हम एक परिवार की तरह हैं। मैं आभारी हूं कि आप महाराष्ट्र के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और जब भी आपको अकेले समय मिलता है ... एक कविता या दो लिखें। आप को ढ़ेर सारा प्यार।

वहीं, रोटी बैंक फाउंडेशन को जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा- आप सभी बहुत महान कार्य कर रहे हैं। हमें खुशी है कि हम आपकी सहायता कर पा रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी शाहरुख ने लिखा कि- इस मुसीबत में हमें साथ खड़े होकर एक दूसरे की सेहत का ध्यान रखना है।
कोई शक नहीं कि शाहरुख खान ने एक बार फिर लोगों के दिल जीत लिये हैं। फिलहाल कोरोना महामारी की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, जो 14 अप्रैल तक जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











