आदिपुरुष टीजर का धमाका, यूट्यूब पर सबसे तेज 50 मिलियन व्यू पाकर बनाया रिकॉर्ड!

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी समय से चर्चा है और हाल ही में इस फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म का टीजर देख लोगों के काफी मिक्स रिएक्शन थे। कई लोग टीजर और लुक्स को ट्रोल कर रहे थे। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर और सामने आई जो कि मेकर्स के लिए राहत भरी हो सकती है। दरअसल इस फिल्म के टीजर ने रिलीज होकर एक बड़ा धमाका किया है और रिकॉर्ड बना दिया है।
प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर इस फिल्म को लेकर लंबे समय से फैंस उत्साहित थे। बता दें कि आदिपुरुष का टीजर यूट्यूब पर 50 मिलियन व्यू का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा है।
50 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार करने वाले सबसे तेज़ टीज़र वीडियो में से एक, आदिपुरुष ने घंटों बीतने के साथ-साथ व्यू काउंट में लगातार वृद्धि देखी है।
इस टीजर ने केवल 24 घंटों में 72 मिलियन का आंकड़ा पा लिया है। इसके बाद फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर चियर कर रहे हैं और उनका कहना है कि प्रभास और सैफ अली खान काफी शानदार लग रहे हैं।
हालांकि लोगों के अलग अलग विचार हैं और कुछ का कहना है कि सैफ अली खान रावण के किरदार में अजीब लग रहे हैं। प्रभास उन सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्में सामने आने के बाद काफी चर्चा में रहती हैं और उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोविंग है। आखिरी बार उनको राधेश्याम फिल्म में देखा गया था। आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
