»   » RIP कैंसर से हारे आदेश श्रीवास्तव, बॉलिवुड ने दी श्रृद्धांजलि

RIP कैंसर से हारे आदेश श्रीवास्तव, बॉलिवुड ने दी श्रृद्धांजलि

बॉलिवुड के जाने माने म्यूसिक कंपोजर, आदेश श्रीवास्तव आखिरकार कैसर की जंग हार गये और 5 सितंबर की सुबह 12 बजकर 50 मिनट पर बॉलिवुड को अलविदा कह गये। आदेश श्रीवास्तव ने बॉलिवुड के कई सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान अमिताभ बच्चन आदि की फिल्मों में गाने कंपोज किये थे।

आदेश श्रीवास्तव का पहला गाना खुद लता मंगेशकर जी ने गाया था जो कि किन्हीं कारणवश रिलीज ना हो सका। उसके बाद आदेश श्रीवास्तव ने हाथों में आ गया जो कल रुमाल आपका, मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं जैसे खूबसूरत और सदाबहार गानों को कंपोज किया।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम बैक के लिए भी आदेश श्रीवास्तव ने गाने कंपोज किये थे। इसके अलावा चलते चलते, बागबां, कभी खुशी कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए आदेश जी ने गाने कंपोज किये थे।

बॉलिवुड में आदेश श्रीवास्तव के करीबी दोस्तों ने ट्विटर के जरिये अपना दुख व्यक्त किया है।

 माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

इस दुनिया ने एक बहुत ही टैलेंटेड, संगीतकार और खूबसूरत आत्मा को खो दिया है। आदेश श्रीवास्तव की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को मेरी ढेर सारी दुआएं।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख

बहुत दुखभरी बात है। आदेश श्रीवास्तव की आत्मा को शांति मिले। आपको हमेशा आपके संगीत. मुस्कुराह और खबसूरत दिल के लिये याद किया जाएगा।

कुणाल कपूर

कुणाल कपूर

बहुत दुख हो रहा है आदेश जी के जाने का। आपके गाने आपको हमेशा जिंदा रखेंगे।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

कुछ ऐसे लम्हे होते हैं जिनके बारे में आपको पहले से पता होता है। फिर भी आप उसके लिए तैयार नहीं होते। जब वो पल आते हैं तो आप ये सोचते हैं काश ये पल ना आए होते।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

एक और जिंदगी, उस बीमारी से हार गयी जो आपको अंदर ही अंदर खा जाती है। आदेश श्रीवास्तव की आत्मा को शांति मिले।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

ऐसा योद्धा जिसने हमेशा अपने शब्दों से बिल्कुल सही निशाने लगाए। बहुत बहुत शुक्रिया हमारी जिंदगी को और खूबसूरत बनाने के लिए अपने खूबसूरत गानों से।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर

आदेश श्रीवास्तव जी के स्वर्गवास की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

फराह खान

फराह खान

बहुत ही दुख भरी खबर है। मेरी ढेर सारी दुआओं आदेश श्रीवास्तव के परिवार के लिए।

अनुभव सिन्हा

अनुभव सिन्हा

बहुत दुखभरी खबर है। आदेश श्रीवास्तव का इतनी कम उम्र में जाना।

सोनू निगम

सोनू निगम

हम साथ में बहुत हंसते थे। इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है कि वो अब नहीं रहे, मुझे याद है उन्होंने मुझे अस्पताल से अपनी तस्वीर भेजी थी। उसके नीचे लिखा था मेरे छोटे भाी लव यू।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X