आदेश श्रीवास्तव के कैंसर पर डॉक्टरों ने दिया जवाब, पैसों के लिए जूझ रहा परिवार
[बॉलीवुड समाचार] मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की हालत कैंसर रीलैप्स के बाद से काफी गंभीर है और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। वहीं उनकी पत्नी, पूर्व अभिनेत्री विजेता पंडित का कहना है कि बॉलीवुड से उन्हें किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल पा रही है और फिलहाल परिवार आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है। हालांकि हाल ही में अनु मलिक उनसे मिलने गए थे और मीडिया को इस बाबत जानकारी दी थी।

पर एक अंग्रेजी अखबार विजेता पंडित ने बताया कि वो जूझ रही हैं। उन्होंने कहा - 'मैं अपना हाल बयां नहीं कर सकती! बिलकुल नहीं जानती कि कैसे इस दौरा का सामना करूं? दोनों बेटों अनिवेश और अवितेश का ही सहारा है। मेरे भाई जतिन और ललित पंडित बेहद मददगार साबित हो रहे हैं।' इलाज के लिए रोज़ का एक इंजेक्शन ही 12 लाख में पड़ रहा है।
आदेश महीनेभर पहले अमेरिका से इलाज करवाकर लौटे थे। भारत आते ही उनकी नाक से खून बहने लगा। संगीतकार को कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया तो महीनेभर से वहीं भर्ती हैं। पहली बार आदेश को कैंसर का पता 2011 में लगा था। तब आदेश ने मीडिया से कहा था कि जिन लोगों के साथ उन्होंने कई साल काम किया उनके बेरुखे नजरिए ने इस बीमारी से ज्यादा तकलीफ पहुंचाई है।


Click it and Unblock the Notifications
