Aadar Jain ने रोमांटिक अंदाज में किसको किया प्रपोज? Tara Sutaria के एक्स बॉयफ्रेंड ने की सगाई!

aadar jain alekha advani

Aadar Jain Proposed Alekh Advani- आदर जैन और अलेखा आडवाणी की बेहद रोमांटिक तस्वीरें इस वक्त सामने आईं हैं लोग उनको देखकर हैरान हैं। बीच पर फाइनली उन्होने अलेखा को प्रपोज कर दिया है। बता दें कि आदर जैन पहले तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को डेट करने को लेकर चर्चा में रहते थे।

ये प्रपोजल इतना शानदार है कि जिसने भी देखा वो वहीं रुक गया। गौरतलब है कि इन दोनों की सगाई हो चुकी है और जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं उनको हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे समेत कई लोगों ने उनको बधाई संदेश दिए हैं। आदर जैन और अलेखा एक साल से डेटिंग कर रहे हैं और पहली बार 2023 में करीना कपूर की दिवाली पार्टी में एक साथ देखे गए थे।

आदर जैन ने खुद पोस्ट की तस्वीरें

इन तस्वीरों को खुद आदर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। किसी तस्वीरे में वो घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। किसी में दोनों घुटनों पर हैं और रोमांटिक हो रहे हैं। किसी तस्वीर में वो किस कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने कैप्शन लिखा,"मेरा पहला क्रश, मेरा सबसे अच्छा दोस्त और अब, मेरा हमेशा के लिए।" इसके बाद ही बधाइयों को सिलसिला शुरु हो गया।

क्या बोले लोग

इन तस्वीरों के सामने आते ही सबसे पहले करीना कपूर ने बधाई देते हुए लिखा, 'याययय मेहंदी लगा के रखना...डोली सजा के रखना...' करिश्मा ने कपल को बधाई दी। अनन्या पांडे ने लिखा, "बधाई!!!!! बहुत खूबसूरत'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''तो यह आपका पहला क्रश है तो आप तारा को डेट क्यों कर रहे थे?'' एक ने लिखा, ''तो तुमने तारा को धोखा दिया कि वह एक राजकुमारी है, यहां तक ​​पहुंचने के लिए उसकी कोई तुलना नहीं है।'' इस तरह से लोग तारा सुतारिया से उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X