Inside Videos: जेठ जी बार बार ठीक करते रहे दुल्हनिया आलेखा का लहंगा, जीजा सैफ ने किया लड़की वालों का स्वागत

Aadar Jain Alekha Advani Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर आलेखा आडवाणी को अपने घर की बहू बना लिया है। शुक्रवार को मुंबई में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में कपूर खान दान के साथ साथ अंबानी और बी टाउन के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। आदर जैन और आलेखा की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
जेठ जी ने संभाला दुल्हन का लहंगा
शादी की सभी रस्मों के बाद दूल्हा दुल्हन मीडियो को पोज देने के लिए वेन्यू के बाहर आए। इस दौरान आदर और आलेखा अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए। सामने आए एक वीडियो में आदर जैन के बड़े भाई अरमान जैन दुल्हनिया आलेखा का लहंगा खुद ठीक करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अरमान जैन पल पल सभी का और खासकर दूल्हे और दुल्हन का खास ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे। वीडियो से साफ है कि जैन परिवार ने बेहद ही खुले दिल से अपनी छोटी बहूरानी का स्वागत किया है।
सैफ अली खान ने निभाई मिलनी की रस्म
इसके साथ ही इस शादी में करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के साथ शिरकत की। सैफ करीना ने शादी की सभी रस्मों में हिस्सा लिया और अपनी जिम्मेदारी काफी अच्छे से निभाई। जीजा सैफ अली खान अपने साले साहब की शादी में दुल्हन के परिवार का माला पहनाकर स्वागत करते दिखाई दिए। सैफ अली खान का ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। इस दौरान पीछे खड़ी करीना कपूर खान भी मस्ती में डूबी दिखाई दे रही हैं।
आलेखा की ब्राइडल एंट्री
शादी के वेन्यू से भी सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आ चुके हैं। एक वीडियो में सुर्ख जोड़े में सजी आलेखा जयमाला के लिए मंडप में जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आलेखा बेहद खूबसूरत लग रही और अपने दूल्हे राजा की झलक पाने के बाद उनके एक्सप्रेशन देखने लायक रहे। आदर पर नजर पड़ते ही आलेखा ने डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। तो वहीं स्टेज पर खड़े आदर जैन एक टक बस अपनी दुल्हनिया की खूबसूरती निहारते ही रहे।
आदर आलेखा की वरमाला किस
वपमाला से भी न्यूली वेड कपल का वीडियो सामने आ चुका है। इस दौरान आदर और आलेखा एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे और शादी की एक्साइटमेंट दोनों के चेहरों पर साफ नजर आ रही थी। जयमाला के बाद आदर सभी के सामने खुलकर अपनी दुल्हनिया से प्यार का इजहार करते और उन्हें किस करते दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications











