करीना कपूर की भाभी ने हनीमून पर दिखा दिए असली रंग, कपूर खानदान की बहू पति से करवा रही हैं ये काम

Aadar Jain Alekha Advani Honeymoon: बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन (Aadar Jain) और आलेखा आडवाणी (Alekha Advani) की शादी पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रही। दोनों ने मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड सेलिब्रेशन (Aadar Jain Alekha Advani Wedding) किया और सात फेरे लिए। आदर और आलेखा फिलहाल शादी की सभी रस्मों के बाद अब पूरी तरह से एक दूसरे में खोए हुए हैं और हनीमून (Aadar Jain Alekha Advani Honeymooon) पर हैं।
आदर जैन आलेखा का हनीमून
आदर जैन सोशल मीडिया पर लगातार अपने हमीमून के अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब एक बार फिर से आदर ने आलेखा के साथ सिजलिंग सेल्फी ड्रॉप की है। इसके साथ ही और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखने के बाद साफ है कि ये कपल हनीमून पर पूरी तरह मी टाइम और रोमांस के मजे ले रहा है। तस्वीरों में आदर जहां प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आलेखा अपने सेक्सी लुक्स से उन्हें इंप्रेस करना का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में आदर भी आलखे की जमकर तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।
आदर जैन आलेखा की शादी
आदर जैन ने इसी महीने आलेखा के साथ शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही थीं। बता दें कि आदर जैन करीना कपूर के कजिन है। आदर करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। ऐसे में करीना-करिश्मा से लेकर रणबीर कपूर आलिया भट्ट तक सभी इस शादी में खूब मस्ती करते दिखाई दिए।
आदर जैन तारा सुतारिया का ब्रेकअप
आदर और आलेखा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है जिसके लिए इस कपल की काफी आलोचना भी हुई है। दऱअसल, आदर जैन अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ करीब चार सालों तक सीरियस रिलेशन में रहे। तारा सुतारिया से ब्रेक अप के बाद आदर ने तारा की ही बेस्ट फ्रेंड आलेखा के साथ शादी कर ली। इतना ही नहीं आर ने अपनी वेडिंग स्पीच में तारा के साथ रिलेशन को टाइम पास तक बता दिखा था जो कि किसी को भी पसंद नहीं आया।
कौन हैं आदर जैन और आलेखा
इसके साथ ही हर कोई जानना चाहता है कि कपूर और जैन फैमिली के ये नई नवेली बहू आलेखा आखिर है कौन और पेशे से क्या करती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अलेखा आडवाणी वैसे तो एक बिजनेस वूमेन है और उनकी खुद की कंपनी भी है। फैशन इंडस्ट्री में भी वह काफी मशहूर है। साथ ही मॉडलिंग भी करती हैं। उन्होंने कई ज्वेलरी और क्लॉथिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग की हुई है। हालांकि आदर जैन एक एक्टर है।


Click it and Unblock the Notifications











