एक औरत के लिए सिर्फ बच्‍चा पैदा करना ही मकसद नहीं है: करीना कपूर

मुंबई। अपनी व्‍यक्तिगत जिंदगी पर किये गये सवालों से आजिज आ चुकी अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि एक औरत सिर्फ बच्‍चा पैदा करने के लिए ही नहीं बनी होती है। उसके अपने भी कुछ सपने होते हैं। करीना ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे मां बनने के बारे में पूछा गया।

करीना ने कहा कि पहले शादी के बारे में मुझसे कई सवाल पूछे गये और अब मां बनने के बारे में लोग पूछ रहे हैं। जबकि मेरा मानना है कि एक औरत सिर्फ बच्‍चे जनने के लिए ही नहीं होती है। मैं और सैफ एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं और एक दूसरे से बेहद प्‍यार करते हैं। हम दोनों ही आधुनिक माहौल में पले बढ़े हैं और अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पहचानते हैं।

करीना इस समय प्रकाश झा की एक फिल्‍म 'सत्‍याग्रह' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह इमरान खान और इमरान हाशमी के साथ भी फिल्‍म कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X