क्लब से वायरल हुआ मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का वीडियो, लोग बोले- '4 लाख में पूरी ऐश है'

Hasin Jahan Club Video: एक ओर मोहम्मद शमी टीम इंडिया में सेलेक्शन ना होने के कारण परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर हसीन जहां उन्ही के पैसों पर धमाका कर रही हैं। जी हां, शमी की पत्नी हसीन जहां जो कि अब उनके साथ नहीं रहती हैं उनका एक वीडियो सीधे क्लब से वायरल हुआ है।

Hasin Jahan

इस दौरान हसीन जहां के साथ उनकी बेटी भी नए साल का जश्न मनाती नजर आई। हसीन ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ हसीन जहां ने लिखा, ''31 की शाम।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं।

हसीन जहां का डांस

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे हसीन जहां के आसपास लोग डांस कर रहे हैं और लगातार वो उनको रिकॉर्ड कर रही है। हाथ में एक कप लेकर हसीन जहां बेटी के साथ डांस करती दिख रही है।

मोहम्मद शमी ने किसी तरह का कोई वीडियो न्यू ईयर के मौके पर साझा नहीं किया है। बता दें कि हर महीने मोहम्मद शमी अपनी पत्नी को 4 लाख रुपए गुजारा भत्ता देते हैं। इस वजह से हसीन जहां अक्सर ट्रोल होती हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

मोहम्मद शमी के पैसों से ऐश करने को लेकर लोग उनको ताना मारते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भाई पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है।'' एक ने लिखा, ''4 लाख में खूब ऐश है।'' एक का कहना है, ''नए साल की शुभकामनाएं।''

एक ने लिखा, ''शमी के साथ रहना शुरु कर दो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन हसीन जहां के तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि शमी को भी किसी तरह का जवाब देते कभी नहीं देखा जाता है। देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: hasin jahan mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X