102 बच्चों का पिता और 568 पोते पोतियां, अब किसान को सताया मंहगाई का डर, ले डाला ये फैसला!

viral video news

देश दुनिया में कितनी अजीब लोग हैं, कुछ खबरें इस बात का एहसास दिलाती हैं। जहां एक ओर मंहगाई के चक्कर में लोग 1 या 2 बच्चों को सही से पाल नहीं पा रहे हैं तो वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसके 102 बच्चे हैं।

हैरानी वाली बात ये है कि ये कोई उद्योग पति या फिर कोई रईस इंसान नहीं है बल्कि एक किसान है। लेकिन अब ये खबर सामने आ रही है कि 102 बच्चे होने के बाद उसको घर के रहन सहन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से इस अजीब से किसान ने सोचा है कि वो अब और बच्चे पैदा नहीं करेगा।

102 बच्चों का पिता बनने के बाद उसको मंहगाई और जीवन यापन करने की समस्या का एहसास हुआ है। stay strong motivated नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इसको पोस्ट किया गया है।

कौन है ये किसान?

अगर आप ये सोच रहे हैं ये महाशय इंडिया से हैं तो थोड़ा रुकिए क्योंकि ये मामला युगांडा से सामने आया है। इस पेज ने तस्वीर के साथ लिखा है, ''युगांडा के 67 वर्षीय किसान मूसा हसाहया, जिनकी 12 पत्नियों से 102 बच्चे और 568 पोते-पोतियां हैं, ने अपने परिवार अब ना बढ़ाने का फैसला किया है।

उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी पत्नियाँ जन्म नियंत्रण का उपयोग करें ताकि वे भोजन का खर्च उठा सकें। हसाह्या और उनका परिवार युगांडा की राजधानी लुसाका में रहता है, जहां बहुविवाह कानूनी है। उनकी सबसे छोटी पत्नी, ज़ुलैका, जो उनके 11 बच्चों की माँ है, ने कहा, "मैं और बच्चे पैदा नहीं कर रही हूँ।" "मैं गर्भनिरोधक गोली ले रही हूं क्योंकि मैंने पैसों की तंगी देखी है।"

क्या बोले लोग

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के द्वारा मजेदार कमेंट्स किए जा रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''अमीर और अमीर हो जाते हैं और गरीबों को बच्चे मिलते हैं।'' एक ने लिखा, ''भाई ने गांव बसाने की जिम्मेदारी ली है।'' एक ने लिखा, ''तो सचमुच उसका अपना गाँव था, फिर उसने कहा ठीक है चलो रुकते हैं।'' एक ने लिखा, ''ओह, अब वह जीवन यापन की लागत के बारे में चिंतित है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे है..

Read more about: viral video news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X