'ए थर्सडे' ट्रेलर- रोमांच से भरपूर है कि यामी गौतम, नेहा धूपिया स्टारर इस संस्पेंस थ्रिलर फिल्म की झलक

क्या होता है जब एक किंडरगार्टन टीचर बंदूक बाहर निकालती है और बच्चों को बंधक बना लेती है? एक परफ़ेक्ट दिन उस वक़्त घातक मोड़ ले लेता है जब अपराधी निर्दोष लोगों को खतरे में डाल देता है! सस्पेंस और अभूतपूर्व परिस्थितियों से भरपूर, 'ए थर्सडे' का ट्रेलर दर्शकों को फिल्म के लिए उत्साहित करेगा।

बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम धर, डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। आरएसवीपी मूवीज़ और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित ये फिल्म 17 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी और यह हुलु पर भी उपलब्ध होगी।

a-thursday-trailer-released

कहानी की शुरुआत एक किंडरगार्टन से होती है, जब टीचर नैना जायसवाल (यामी गौतम) अचानक अपने छात्रों को बंधक बना लेती है। नैना ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया? उसका अंतिम उद्देश्य क्या है? इन सवालों के जवाब धीरे-धीरे सुलझेंगे। यामी गौतम अलग-अलग इमोशन्स के साथ फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक बेहजाद खंबाटा ने कहा, "ए थर्सडे यूनिक है जब हम इसे बनाने के तरीके के बारे में बात करते हैं। फिल्म की कहानी लोगों को इससे बांधे रखेगी। एक होस्टेज ड्रामा जो न केवल अपराधी के दिमाग में बल्कि इसे हल करने वाले लोगों, वार्ताकार और अधिकारियों के दिमाग में भी उतरती है। कहानी अलग-अलग तरीकों से स्थिति से जूझ रहे पात्रों को दिखाती है।

शानदार है स्टारकास्ट

शानदार है स्टारकास्ट

निर्देशक ने आगे कहा-"यामी, डिंपल जी, नेहा, अतुल और पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ यह एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज है। कास्टिंग से लेकर स्क्रिप्ट तक, दर्शकों को वास्तविक दुनिया का अनुभव देने के लिए फिल्मांकन के दौरान बहुत विचार किया गया है। कहानी में आने वाले अचानक ट्विस्ट के साथ, फिल्म निश्चित रूप से सभी को इम्प्रेस कर देगी।"

यामी गौतम निभा रही हैं मुख्य किरदार

यामी गौतम निभा रही हैं मुख्य किरदार

फिल्म में नैना जायसवाल का मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री यामी गौतम धर ने कहा, "मैंने नैना जैसा अलग किरदार कभी नहीं निभाया है! वह बहुत सारी विविध भावनाओं को प्रोजेक्ट करती है। मैंने उसे अलग-अलग शेड्स में चित्रित करने के लिए सच में बहुत प्रयास किया है। वह एक शिक्षिका है, जो हमेशा बच्चों की देखभाल करती है और उसने उन्हें एक रक्षक से थ्रेट में बदलकर उन्हें बंधक बना लिया है। यह स्थिति अपने आप में इतनी तनावपूर्ण है कि इसकी कई परतें हैं। ए थर्सडे एक रोलर कोस्टर की सवारी की तरह है और मुझे इसका हिस्सा बन कर बहुत अच्छा लगा!"

नेहा धूपिया बनीं हैं प्रेग्नेंट पुलिस

नेहा धूपिया बनीं हैं प्रेग्नेंट पुलिस

एसीपी कैथरीन अल्वरेज़ की भूमिका निभा रही अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा, "जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं तुरंत ए थर्सडे का हिस्सा बनना चाहती थी। एक गर्भवती पुलिस अधिकारी की मेरी भूमिका बहुत ही अनोखी है क्योंकि मैं एक होस्टेज सिचुएशन से निपट रही हूं जिसमें बच्चे शामिल हैं और मेरा करैक्टर भी जल्द ही मां बनने वाली है। मैं इस किरदार से खुद को जोड़ पाई क्योंकि मेरे भी बच्चे हैं। फिल्म की रफ्तार दर्शकों को आखिरी वक्त तक बांधे रखेगी। पूरी टीम ने सच में कड़ी मेहनत की है और एक थ्रिलर फिल्म बनाई है जो सभी का मनोरंजन करेगी!"

बेहतरीन संस्पेंस

बेहतरीन संस्पेंस

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने साझा किया, "ए थर्सडे का हिस्सा बनना अद्भुत था। सस्पेंस ने स्क्रिप्ट की कहानी और बारीकी से तैयार किये गए किरदारों को इस फिल्म में एक अलग तरीके से बुना है। मेरा ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व होस्टेज सिचुएशन और इसे कैसे हल किया जाए, के बारे में थोड़ा उलझन में है। फिल्म की कहानी में शॉकिंग और स्तब्ध कर देने वाले क्षण हैं जो निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आएंगे।"

अतुल कुलकर्णी की अहम भूमिका

अतुल कुलकर्णी की अहम भूमिका

प्रतिभाशाली अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने साझा किया,"मैं एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं और जो नैना के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। स्क्रिप्ट के सस्पेंस और फिल्म को आकार देने वाले ट्विस्ट से लोग काफी रोमांचित होने वाले हैं। विभिन्न पहलुओं के सामने आने पर अधिकारियों और अपराधी के बीच की लड़ाई दूसरे स्तर की है। पूरे क्रू ने शानदार काम किया है और हम सभी को फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकते है!"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X