'अ थर्सडे' बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म? यामी गौतम ने किया रिएक्ट!
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने 'ए थर्सडे' में नैना के रूप में शानदार प्रदर्शन देकर साल की शुरुआत की। बता दें, यामी गौतम स्टारर 'ए थर्सडे' हाल के दिनों की सबसे दिलचस्प थ्रिलर में से एक है। अभिनेत्री के दमदार प्रदर्शन और जबरदस्त कहानी के साथ यह फिल्म देश में तूफान लाने में पूरी तरह से कामयाब हुई। रिसर्च एजेंसी की रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम की ए थर्सडे सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है और ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हफ्तों तक सफल रही है।
इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यामी गौतम इस साल दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। इस फिल्म ने न केवल बाकी टीटी कटेंटे को पछाड़ दिया है, बल्कि ऐसे और भी कई आंकड़े शेयर किए गए हैं जहां फिल्म ने टॉप की पोजीशन हासिल की है। यह फिल्म जिस हफ्ते में रिलीज हुई, उसी हफ्तें में यह ओटीटी स्ट्रीमिंग स्पेस में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई थी।

अब तक, विभिन्न शैलियों की भूमिकाओं के साथ, यामी ने अपने अभिनय से लगातार खुद को साबित किया है और इसके बाद से ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक ऐसी जगह बना ली जिसे हिलाया नहीं सकता है। ऐसे में यामी अपनी हर फिल्म के साथ आगे ही बढ़ती जा रही हैं।
एक एक्टर के रूप में यामी को मिले प्यार और प्रशंसा के बारे में बात करते हुए, वह कहती हैं, "जब मेरे प्रशंसकों ने इसे मेरे साथ साझा किया, तो मेरा दिल मुस्कुराया। दर्शकों से ऐसा प्यार मिलने और काम पर अप्रिशिएशन मिलने पर, मैं वास्तव में बहुत आभारी और खुश होती हूं।
एक अभिनेता के रूप में 'अ थर्सडे' को मुझसे बहुत कुछ चाहिए था और मैं भावनात्मक रूप से बहुत तनावग्रस्त महसूस कर रही थाी!" उन्होंने आगे कहा, "मेरे निर्माता से लेकर निर्देशक और हर सदस्य जिन्होंने फिल्म को अपना सौ प्रतिशत दिया और यह फिल्म में आती है। इस प्रकार, जब इसे उस तरह का प्यार और प्रशंसा मिलती है,
जो हमें मिली, तो यह हम सभी को संतुष्टि और खुशी की असीम अनुभूति देता है। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखूंगी और अपने दर्शकों के साथ हर तरह से सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जुड़ती रहूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











