अनुष्का शर्मा की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई तकनीशियन की मौत
कोलकाता में अनुष्का शर्मा की फिल्म परी की शूटिंग के दौरान एक तकनीशियन की नंगी पैरों से वायर पर चलने के कारण मौत हो गई।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है और पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।
पुलिस द्वारा दिए गए बयान के अनुसार " झाड़ियों में लाइट को सेट किया गया था ताकि चीजों और मुख्य किरदारों को स्पष्ट तौर पर दिखाया जा सके।अनुमान लगाया जा रहा है कि शाह ने उन्हीं में से एक नंगी तार को छू लिया होगा। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। वापस कब से फिल्म की शूटिंग की जाएगी इसके बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि परी अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है। इसका पोस्टर भी कुछ महीनों पहले अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लोगों ने पोस्टर की काफी ज्यादा तारीफ की थी। पोस्टर में अनुष्का शर्मा डरावने अवतार में नजर आ रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications