रेस 3 ट्रेलर.. सलमान खान की पहली झलक.. जबरदस्त एक्शन सीन.. धमाकेदार
सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर 15 मई को रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन ट्रेलर से पहले फिल्म के कंपोजर सलीम मर्चेंट ने ट्रेलर से एक तस्वीर शेयर की है, जहां सलमान पिस्तौल पकड़े नजर आ रहे हैं। सलमान फैंस को क्रेजी करने के लिए यह एक तस्वीर काफी है। फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, फिल्म की टीम को लेकिन उम्मीद है कि ट्रेलर देखने के बाद फिल्म तहलका मचाएगी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे। ट्रेलर में सभी सितारों की झलक दिखाई देगी। एक्शन के साथ साथ ट्रेलर थोड़ा फैमिली ड्रामा भी दिखेगा।

कोई शक नहीं कि रेस 3 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म ईद पर यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है.. यानि की सिर्फ एक महीने में। लेकिन फिलहाल फिल्म को लेकर कोई क्रेज नहीं है। टाईगर जिंदा है या ट्यूबलाइट की तुलना में भी रेस 3 का क्रेज काफी कम है।


Click it and Unblock the Notifications