बॉलीवुड में एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री, राधिका मदान हैं इंडस्ट्री की अगली सुपरस्टार !
विशाल भादरद्वाज की फिल्म पटाका से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान को फिल्म रिलीज के बाद क्रिटिक्स और फैंस सबकी जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। आत्मविश्वास, पैशन और टैलेंट के बल पर इस एक्ट्रेस ने फिल्म ने दो बहनों की कहानी पटाखा में सारी लाइमलाइट चुरा ली।
[500 करोड़ी फिल्म में एक और धमाकेदार एंट्री, जबरदस्त कैमियो करेंगी सुपरस्टार, फैंस के लिए खुशखबरी]
वहीं राधिका मदान की शानदार परफॉर्मेंस पर न सिर्फ इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। बल्कि इस नए टैलेंट के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफें क्रिटिक्स लेकर लेकर सोशल मीडिया तक पर हो रही हैं। जहां एक तरफ टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनकी परफॉर्मेंस को '' बताया। वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान टाइम्स ने कहा कि 'इस किरदार में राधिका अलग से ही चमक रही हैं। वे डायलॉग से लेकर किरदार की दृढता में शानदार साबित हुई हैं'

पटाखा को तारीफें भारद्वाज की शानदार किस्टिंग के चलते भी मिर रही हैं। जहां एक तरफ सान्या मल्होत्रा छुटके के किरदार में अतुलनीय लगी हैं वहीं दूसरी तरफ राधिका मदान बड़की के किरदार में चमकी हैं। राधिका मदान अपने कैरेक्टर में शानदार तरीके से फिट हो गई हैं। डेब्यू कर रहीं इन एक्ट्रेस ने परफॉर्मेंस के लिए जी-जान लगा दी है।
वहीं राधिका को इस बात की भी तारीफें मिलनी चाहिए कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म के लिए ग्लैमर से हटकर अपरंपरागत किरदार को चुना और खुद को शानदार एक्ट्रेस साबित किया।


Click it and Unblock the Notifications











