विवेक ओबेराय की शादी का कार्ड बेहद खास
इस समारोह से एक हफ्ते पहले उनकी फिल्म रक्त चरित्र का प्रदर्शन होना था जो अब रिलीज हो चुकी है और समीक्षकों के साथ-साथ जनता ने भी उनके काम को सराहा है। विवेक ने अपने शादी के कार्ड को इकोफ्रेंडली बनवाया है। कार्ड को खोलने पर ना केवल आपको शादी का निमंत्रण मिलता है बल्कि इसके साथ चॉकलेट और शादी के आयोजन स्थल तक पहुंचने के निर्देश और कार पास भी मिलता है। कार्ड को खोलने पर यह एकदम ज्वैलरी बॉक्स जैसा नजर आता है।
कार्ड प्राप्त करने वाले कुछ लोगों के मुताबिक विवेक के कार्ड में सिर्फ यही खासियत नहीं बल्कि कुछ लोगों के कार्ड्स स्पेशल हैं। स्पेशल कार्ड्स को खोलने पर इन सब चीजों के अलावा एक स्पेशल पेंटिंग भी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक विवेक इसी हफ्ते 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को बेंगलुरू में प्रियंका के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
