..................... A snake was spotted in Salman Khan's house Galaxy, rescued by Snake Catcher - Hindi Filmibeat

सलमान खान के घर 'गैलेक्सी' में घुसा सांप, करना पड़ा ये काम, पहले भी सुपरस्टार हो चुके हैं शिकार..

Snake in Salman Khan House: सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक वो जगह है जहां सलमान खान रहते हैं। लेकिन सोमवार उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में में तब हड़कंप मच गया जब यहां एक सांप देखा गया।

Salman Khan

हालांकि सलमान खान को उस वक्त घर पर थे या नहीं इसको लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन खबर आई है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान के घर के पास एक सांप पकड़ने वाले को देखा गया है।

Also Read
'मैने मेकअप आर्टिस्ट साथ कमरे में..' शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने बार-बार किया ऐसा काम? डरकर लिया फैसला!
'मैने मेकअप आर्टिस्ट साथ कमरे में..' शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने बार-बार किया ऐसा काम? डरकर लिया फैसला!

इस दौरान वो अकेला नहीं था बल्कि मुंबई पुलिस भी मौजूद थी। सांप की खबर मिलते ही सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया और इसका रेस्क्यू किया गया। समुंद्र किनारे उनका घर होने से भी ऐसा हो सकता है। हालांकि सांप कौन सा था इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है। सांप को बैग में रखकर ले जाता गया है और किसी भी तरह की हानि की खबर नहीं आई है।

सलमान खान को काट चुका हैं सांप

सलमान खान एक बार सांप का शिकार हो चुके हैं। साल 2021 में उनको पनवेल स्थित फार्महाउस में एक गैर-विषैले सांप ने काट लिया था। इस दौरान सुपरस्टार को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। सलमान खान ने इसका खुलासा खुद एक शो के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि, "एक सांप मेरे फार्महाउस में घुस गया था, मैंने उसे एक छड़ी से बाहर निकाला। धीरे-धीरे वह मेरे हाथ पर आ गया। मैंने उसे छोड़ने के लिए पकड़ा, तभी उसने मुझे तीन बार काट लिया। वो जहरीला सांप नहीं था लेकिन मुझे कई घंटे अस्पताल में रहना पड़ा था।'' सलमान खान के फैंस अक्सर उनके लिए चिंता में रहते हैं।

मातृभूमि को लेकर बिजी

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा है और इस फिल्म की शूटिंग सलमान खान फिर से कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम गलवान था लेकिन सरकार के हस्तक्षेप के बाद मेकर्स को ये नाम बदलकर मातृभूमि रखना पड़ा था। सलमान खान के साथ फिल्म में चित्रांदगा सिंह नजर आने वाली हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X