सिस्टर सुनैना की स्माइल है मेरे लिए सब कुछ: रितिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी बहन सुनैना एक-दूसरे से बेहद लगाव रखते हैं। ऋतिक कहते हैं कि बहन की एक मुस्कान ही उनके लिए सबकुछ है। ऋतिक ने एक साक्षात्कार में बताया, "मैं आपको सबसे पहले यह बताता हूं कि उसने मेरे लिए क्या किया, वह जब भी मुस्कराती है, मेरी जिंदगी में जैसे बहार आ जाती है।"

ऋतिक इस समय अपनी आनेवाली फिल्म 'कृष 3' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो चार नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
सुनैना को भाई की हर छोटी बड़ी बात और तोहफ से काफी लगाव है। उन्होंने कहा, "वह आए दिन मेरे लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। मेरे लिए उनकी सब छोटी-छोटी बातें बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका गले लगाना, मुस्कराना, उनकी खुशी सब कुछ मेरे लिए महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications