बीच रोड में नोरा फतेही बन गई स्कूली लड़की, लेटकर किया ऐसा स्टेप की रुक गया ट्रैफिक!

viral video

Girl Dancing Like Nora Fatehi- आए दिन देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि हैरान करने के लिए काफी होते हैं। लेकिन इस वक्त रील्स के दीवानों ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है। इस वीडियो में उसने बेशर्मी का सारी सीमाएं तब पार कर दीं बीच रोड में वो नोरा फतेही वाला स्टेप करने लगी। स्कूली लड़की ने रोड पर लेटकर.. हाय गर्मी वाला स्टेप किया।

अब ये डांस वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया लोग इस तरह के वीडियोज के लिए सबकुछ भूल चुके हैं। लड़की को देखने के बाद ट्रैफिक रुक गया है और बस हैरानी भरी निगाहों से नजारा देखा जा रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अबे माता-पिता नहीं बोलते हैं कुछ इतनी हिम्मत कैसे आती है।'' एक ने लिखा, ये क्या हो रहा है। एक का कहना है, नितिन गडकरी जी ने कैसी रोड बनाई है उसकी जांच कर रही है।

एक ने लिखा, ''मोदी जी ये इंस्टाग्राम रील और बाकी साड़ी शॉर्ट्स वीडियो वाली ऐप्स को बंद करो। अब बहुत हो गया।'' एक ने लिखा, ''मोटा भाई अगला कानून इसी पर लाने वाले हैं।'' एक ने लिखा, ''बाप उधर खेती, दिहाड़ी करके परिवार के लिए कमा रहा होगा।

सोच रहा होगा बेटी स्कूल गई है, पढ़ लिख कर कुछ बन जायेगी तो अच्छे दिन आएंगे। बेटी यहां भरे चौराहे पे रोड खोद रही है। जब भी लगता है की इस से घटिया तो कोई क्या ही कर सकता है, तभी एक उस से भी घटिया रील्स दिख जाती है।''

इस तरह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कहां की है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X