#Trailer: क्या ये फिल्म बनेगी....बॉलीवुड का सबसे बड़ा SCANDALL?

By Trisha

मर्डर मिस्ट्री से जुड़ी एक कहानी को रूप दिया गया है आने वाली रोमांचक फिल्म 'अ स्कैंडल' में जिसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ किया गया। फिल्म में रोमांस है, सेक्स है, धोखा है, जुनून है और सस्पेंस।

विधु की रग-रग में शैतानी है। वह मतलबी और मौकापरस्त है। एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के बहाने वह ऐसे मिशन या खोज पर निकलता है, जहां सबकुछ अनोखा चल रहा है। इस बीच वह किसी स्कैंडल में फंस जाता है और फिर शुरू होती है असली कहानी, जो डर पैदा करती है।
[#Kicked: सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी पहली धमाकेदार खबर!]

बता दें कि जॉनी बावेजा निर्माता त्रिलोचन सिंह बावेजा के पुत्र हैं, जिन्होंने त्रिनेत्र बनाई थी। अब ये तो लोग ही तय करेंगे कि जॉनी और उनकी फिल्म में कितना दम है, पर जॉनी बावेजा दावा करते हैं कि हमारी फिल्म का हर किरदार अपने आप में दमदार है।

विधु का किरदार निभा रहे जॉनी को दर्शक परदे पर स्ट्रेट फारवर्ड, हार्ड हिटिंग और बोल्ड कैरेक्टर के रूप में देखेंगे। वह सच बोलने से डरता नहीं। उसकी बातें कड़वी जरूर हैं लेकिन यही कड़वा सच है। माना जा रहा है कि फिल्म असली घटना पर आधारित है। देखिए फिल्म का ट्रेलर -

a scandall official trailer

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X