'हिंदी नहीं तमिल में बोलो' एआर रहमान ने पत्नी सायरा को स्टेज पर टोका, वीडियो हुआ वायरल

AR Rehman viral video: ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा से हिंदी नहीं बल्कि तमिल में बात करने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में ए आर रहमान अपनी पत्नी के साथ पोन्नियन सेल्वन 2 के लिए अवार्ड लेते नजर आ रहे हैं।
की पत्नी एआर रहमान कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनके सारे इंटरव्यूज कई बार देखती हैं। एआर रहमान ने कहा- 'मुझे अपना इंटरव्यू दोबारा देखना पसंद नहीं है। वो बार-बार मेरे इंटरव्यू देखती रहती हैं, क्योंकि उन्हें मेरी आवाज बहुत पसंद है।' सायरा ये सुनकर शरमाती दिखती हैं।
इसके बाद एआर रहमान की पत्नी को बोलने के लिए माइक दिया जाता है और एआर रहमान उन्हें हिंदी नहीं तमिल में बोलने के लिए कहते हैं। एआर रहमान के इतना कहते हैं लोग हंसने लगते हैं। दरअसल, सायरा को तमिल बोलना नहीं आता है इसलिए मजाकिया अंदाज में एआर रहमान अपनी पत्नी से ऐसा करने के लिए कहते हैं।
Recommended Video
तमिल ठीक से नहीं आने की वजह से सायरा ने इंग्लिश में बात करते हुए कहा- 'गुड इवनिंग...मुझे माफ करें, मैं तमिल अच्छे से नहीं बोल पाती हूं। मैं बहुत-बहुत खुश और उत्साहित हूं क्योंकि उनकी आवाज मुझे पसंद है। मुझे इनकी आवाज से प्यार है। बस यही कहना है।' बता दें कि एआर रहमान और सायरा की शादी 1995 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











