कॉन्सर्ट में रहमान ने गाए तमिल गाने...ट्विटर पर मचा घमासान..कारण जान चौंक जाएंगे !
लंदन कॉन्सर्ट में तमिल गाने गाए जाने पर ए आर रहमान को ट्रोल किया गया है।
एआर रहमान ऐसे कलाकार और शख्सियत हैं जिनके दिवाने ना सिर्फ हिंदुस्तान में हैं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। ऐसे में एआर रहमान को अगर कोई ट्रोल करता है तो हैरानी जरूर होती है। एआर रहमान ने दरअसल हाल में ही यूके के वेम्बली शहर में लाइव कंसर्ट किया था जिसका नाम 'नेत्रु, इंद्रु, नलाई' था मतलब कल आज और कल।
[शाहरुख का निजी जिंदगी पर खुलासा... गौरी का एबॉर्शन..मन्नत में पहली पार्टी..बहुत कुछ]
इस कंसर्ट के दौरान एआर रहमान ने कई तमिल तेलुगु गाने भी गाए जिसे लेकर हिंदी भाषी फैन्स को गुस्सा आ गया और वो कंसर्ट खत्म होने से पहले ही निकल गए। कई लोग तो पैसों की भी मांग करने लगे। फैन्स का मानना है कि रहमान ने उनके साथ धोखा किया है।

इसी को लेकर ट्विटर पर विवाद छिड़ गया कई फैन्स ने इस वजह से अपनी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा कि "एआर रहमान को देखना और सुनना वाकई शानदार था लेकिन सभी गाने हिंदी में क्यों? हम काफी समय से इंतजार कर रहे थे और निराशा हाथ लगी।"
तो वहीं फैन्स ने ये भी लिखा कि "हम काफी समय तक इंतजार किए लेकिन कंसर्ट में एआर रहमान ने सभी गाने तमिल में गाए।ये काफी निराशाजनक था। एआर रहमान जैसी शख्सियत से ऐसी उम्मीद नहीं थी।"
कई लोगों ने एआर रहमान के सपोर्ट में भी लिखा कि "कंसर्ट का नाम नेत्रु, इंदु नलाई था और उन्हें समझ जाना चाहिए था कि इसमें रहमान तमिल, तेलुगु गाने ज्यादा गाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











