Tamancha Song- नोरा फतेही ने काटा बवाल, 'उफ्फ ये सियापा' का नया बोल्ड सॉन्ग

By Filmibeat Desk
Tamancha

Tamancha Song- फिल्म उफ्फ ये सियापा बॉलीवुड की आम कॉमेडी फिल्मों से हटकर है। यह फिल्म सच्चे मायने में एक हिम्मती प्रयोग है, जिसमें बिना किसी डायलॉग्स के पूरी कहानी दिखाई जाने के लिए तैयार है।

जी हाँ, इस फिल्म में 0% डायलॉग और 100% अफरातफरी है, जिससे दर्शक फिल्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में अब इसकी दुनिया में अपने जबरदस्त म्यूजिक से नया रंग भरने वाला है इसका दूसरा ट्रैक 'तमंचा'।

इस गाने को लीजेंडरी ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है, वहीं, सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार और जोशीली आवाज से इसे सजाया है। जबकि, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। बता दें कि तमंचा एक जोश से भरा डांस नंबर है, जो शानदार धुनों को एक मूडी अंदाज़ के साथ मिलाने के साथ पेश करता है। कहना गलत नहीं होगा कि इसके बोल थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

गाने में नोरा फतेही अपने कमाल के मूव्स के साथ दिलकश अदाएं दिखाती नजर आएंगी। गाने में उनके साथ सोहम शाह को भी देखना अपने आप में अलग अनुभव होने वाला है।

गाने के बारे में बात करते हुए ए.आर. रहमान कहते हैं, "फिल्म जिसमें डायलॉग का इस्तेमाल नहीं किया गया है, वहां म्यूजिक सिर्फ बैकग्राउंड नहीं है, बल्कि यह आगे बढ़कर बात करती है। तमनचा में हमने थोड़ा सब्र और सटीकता अपनाया है, जिसमें खुद को रोकने के साथ जोश भी बनाए रखना था। इस तरह से गाने में मौजूद भावनाओं को रिदम आगे बढ़ाता है।

गाने के बारे में बात करते हुए सुनिधि चौहान ने बताया, "यह गाना लुभाए जाने और बोल्डनेस के बीच एक संतुलन बनाता है। यह ज्यादा लाउड नहीं है, लेकिन लंबे समय तक साथ बने रहता है, और इसी चीज ने इसे गाने के लिए क्रिएटिव तौर से बेहद मज़ेदार बनाया है।"

उफ्फ ये सियापा' लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X