रहमान साहब ही माही वे को टचिंग बना सकते थे: इम्तियाज अली
जिन्होंने इस फिल्म के गाने 'माही वे' को आवाज दी है। खुद रहमान की आवाज में गाया यह गाना बेहद ही रोमाटिंक है। जिसकी तारीफ खुद इम्तियाज अली ने की है। उन्होंने कहा कि इरशाद कामिल द्वारा लिखा गया 'माही वे' एक प्रेमगीत है जिसे दो अजनबियों-वीरा (आलिया भट्ट) और महाबीर (रणदीप हुड्डा) पर फिल्माया गया है, जो परिस्थितियों के कारण एक-दूसरे के करीब आते हैं, को जिस तरह से रहमान ने गाया है उसे उनके अलावा कोई और गा ही नहीं सकता है। रहमान सर रियली बेस्ट हैं।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स की फिल्म हाइवे में लीड रोल आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा कर रहे हैं। तय समय से पहले होगी तैयार 'हाईवे' इम्तियाज अली ने आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा अभिनीत अपनी फिल्म 'हाईवे' की शूटिंग इतनी तेजी से की कि फिल्म की शूटिंग तय समय से आठ दिन पहले 28 मई को ही पूरी हो गई।
'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान खूब यात्राएं करने वाले फिल्म के निर्देशक इम्तियाज ने कहा, "अब तक बनाई गई मेरी फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म में सर्वाधिक जगहों पर शूटिंग की गई है और इसके बावजूद सबसे कम समय में इसकी शूटिंग पूरी हुई। वास्तव में 'हाईवे' नाम वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी तरह से होनी चाहिए थी।"


Click it and Unblock the Notifications
