एआर रहमान ने ठुकराया कनाडा में बसने का ऑफर..वो भी प्यार से!
एआर रहमान ने कनाडा के मेयर का ठुकराया ऑफर। उन्हें कनाडा के मेयर ने वहां बसने का ऑफर दिया था।
एआर रहमान एक ऐसे संगीतकार हैं जिनके म्यूज़िक को न सिर्फ भारत में पसंद किया जाता है बल्कि विदेशों में खूब सराहा जाता है। लेकिन रहमान को न सर्फ अपना संगीत पसंद है बल्कि वो अपने देश से भी उतना ही प्यार करते हैं। हाल ही में रहमान को कनाडा में सेटल होने का ऑफर मिला था।

लेकिन रहमान ने इस प्रस्ताव को बेहद प्यार से ठुकरा दिया। उन्हें कनाडा के मेयर ने वहां बसने का ऑफर दिया था। इस ऑफर पर जवाब देते हुए रहमान बेहद शालीन संदेश लिखा और कहा कि आपके इस व्यवहार ने मुझे प्रभावित किया है। लेकिन फिलहाल मेरा कहीं बाहर बसने का इरादा नहीं है।
ALERT: अक्षय कुमार की जॉली 'एलएलबी 2'.. शुरु हो गई एडवांस बुकिंग
उन्होंने कहा कि भारत, तमिलनाडु में अपने परिवार, दोस्तों और यहां के लोगों के साथ बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि रहमान के सम्मान में टोरंटो में एक कॉन्सर्ट रखा गया था। इसी कॉन्सर्ट में रहमान शामिल होने टोरंटो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











