प्रशंसको से उकता गए है रहमान
बालीवुड के संगीतकार ए आर रहमान जब से ऑस्कर जीत कर लौटे है तब से प्रशंसकों से छुटकारा पाना मुश्किल हो रहा है। नित नए नए कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। वे जहां जा रहे है लोग उनका पीछा कर रहे है। कुल मिलाकर कहें तो उनका व्यक्तिगत जीवन काफी प्रभावित हो रहा है जिससे उन्हें काफी असुविधा हो रही है।
शांत और मृदू स्वभाव के माने जाने वाले रहमान को लोगों के बीच रहना ज्यादा पसंद नही है। वे ईश्वर और संगीत की साधना में अपना ज्यादातर समय व्यतीत करते है।
इसलिए अचानक राष्ट्रिय और अंतरराष्ट्रिय स्तर पर मिले ख्याति से उनको थोड़ी असुविधा हो रही है। आजकल वे कहां जाते है क्या करते है बाहरी लोगों से छुपाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications