एक बार फिर ऑस्कर की रेस में शामिल हुए एआर रहमान
एआर रहमान एक बार फिर ऑस्कर की रेस में शामिल हुए हैं। इस बार उन्हें 'पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड' के लिए इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
भारतीय संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इस बार वह 'पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड' में अपने काम के लिए इस दौड़ में शामिल हुए हैं। इस बार 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स में ऑरिजिनल स्कोर श्रेणी में नामांकन के लिए उनका नाम शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि एआर रहमान 2009 में 'स्लमडॉग मिलिनेयर' में कम के लिए पहले ही दो ऑस्कर जीत चुके हैं। वहीं बात करें पेले : बर्थ ऑफ ए लेजेंड' फिल्म की तो ये फिल्म ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी पेले की जिंदगी पर बनी है।
Confirm: फिल्म फ्लॉप तो क्या.. सीक्वल के साथ तैयार हैं ये निर्देशक!
ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा 24 जनवरी 2017 जबकि मुख्य समारोह 26 फरवरी 2017 को आयोजित किया जाएगा। उन्हें फिल्म के गीत 'जय हो' के लिए बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications