..................... 16 August 1947 Trailer- ए.आर. मुरुगादॉस प्रोडक्शन फिल्म '16 अगस्त A.R. Murugadoss production film '16 August 1947' Trailer release now - Hindi Filmibeat

16 August 1947 Trailer- ए.आर. मुरुगादॉस प्रोडक्शन फिल्म '16 अगस्त, 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज!

By Filmibeat Desk
trailer, news

क्या होता अगर भारत की आजादी की कहानी में कोई एक अनजान-छुपा चैप्टर होता? क्या होता अगर भारत के एक गांव को कभी पता ही नहीं चलता कि वह ब्रिटिश अत्याचार से अब मुक्त है? '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर अब ऑनलाइन आ गया है और ऐसा लगता है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार तोहफा मिलने वाला है! एनएस पोनकुमार द्वारा निर्देशित, '16 अगस्त, 1947' प्रेम, साहस और देशभक्ति की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानी है। फिल्म का एक्सक्लूसिव ट्रेलर एक भव्य और शानदार मनोरंजन की झलक देता है।

ट्रेलर दिखाता है कि कैसे सेंगाडू के निर्दोष ग्रामीणों को ब्रिटिश सेना द्वारा निर्दयता से प्रताड़ित किया जाता है। लेकिन जैसे ही एक आदमी इन दुष्ट शासकों के खिलाफ उठने का फैसला करता है, वैसे ही आजादी हासिल करने की दिशा में एक क्रांति शुरू हो जाती है।

क्या सेंगाडू के ग्रामीण अंग्रेजों के खिलाफ लड़ पाते हैं? या वे इन खतरनाक खलनायकों द्वारा कुचल दी जाते हैं? इस रोमांचक ट्रेलर के अंत तक फैन्स के पास यह सवाल बचा रह जाता है। गौतम कार्तिक और डेब्यू कर रही रेवती ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। '16 अगस्त, 1947' में पुगाज़ भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

हो सकता है कि यह आश्चर्यजनक सेइस फिल्म का शानदार सेट हो या धारदार एक्शन या फिर गौतम और रेवती के बीच का मधुर रोमांस और साथ ही मधुर संगीत, ये सब इस ट्रेलर के शानदार पहलू हैं, जो फिल्म के एभाव्यता का एक झलक दिखला जाते हैं। अपने नए प्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए, ए.आर. मुरुगादॉस कहते हैं, "16 अगस्त, 1947 भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक खोई हुई कहानी है।

हमारे प्रतिभाशाली निर्देशक एनएस पोनकुमार से लेकर गौतम, रेवती और पुगाज़ जैसे कलाकारों के साथ हमने इस फिल्म को भव्य बनाने के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं को इकट्ठा किया है। भारत के दर्शकों को अपने नजदीकी सिनेमाघर में इस भव्य गाथा को देख कर गर्व होगा।" कुछ ऐसे ही विचार निर्माता ओम प्रकाश भट्ट, पर्पल बुल एंटरटेनमेंट, भी जाहिर करते हैं, "16 अगस्त, 1947 भव्य दृश्यों और शानदार परफॉरमेंस के साथ एक अनूठी कहानी के साथ यूनिवर्सल अपील रखता है।

हम देश भर के दर्शकों को क्रांति और रोमांस की इस शानदार कहानी से प्रभावित होने का इंतजार कर रहे हैं। ए.आर. मुरुगादॉस ने हॉलिडे और गजनी जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है और अब वे '16 अगस्त, 1947' को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा में है।

फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है। ट्रेलर के मुताबिक़ 7 अप्रैल 2023 को एक मनोरंजक स्वतंत्रता संग्राम हमारा इंतजार कर रही है। पर्पल बुल एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहा है जबकि ए.आर. मुरुगादॉस प्रोडक्शन, ओम प्रकाश भट्ट और नरसीराम चौधरी ने '16 अगस्त, 1947' को प्रोड्यूस किया है। आदित्य जोशी इसके को-प्रोडूसर है। गौतम कार्तिक, रेवथी, पुगाज़ और अन्य अभिनेताओं से लैस इस फिल्म का निर्देशन एनएस पोनकुमार ने किया है जो 7 अप्रैल, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

Read more about: trailer news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X