महेश मांजरेकर के खिलाफ मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज, युवक ने लगाए ये आरोप

बॉलीवुड में कलाकारों को लेकर कभी कभी ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं जो कि काफी चौंका देने वाली होती हैं। इस समय मशहूर एक्टर और निर्देशक महेश मांजरेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि अभिनेता के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से ही उनके फैंस काफी चिंता में हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि महेश को इसका सामने करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता की मानें तो महेश मांजरेकर ने उसे थप्पड़ मारा था और काफी बुरा भला कहा था। उसने बताया कि पूरा मामला कार के टक्कर का था क्योंकि उसकी कार महेश मांजरेकर की कार से टकरा गई थी।

mahesh manjrekar, महेश मांजरेकर

इसके बाद वो गुस्से में कार से उतरे और थप्पड़ जड़ दिए थे। वो यहीं नहीं रूके बल्कि लगातार अपशब्द भी बोलते जा रहे थे। इसके बाद यावत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने भी इसको लेकर कुछ खुलासा किया है।

उनका कहना है कि शुक्रवार रात पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर ये घटना हुई थी और पास में यावत गांव भी था। पता चला है कि अभिनेका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैलाश सतपुते नाम के इस शिकायकर्ता का कहना है कि अभिनेता ने अचानक ब्रेक लगाए थे जिसके कारण उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई थी। इस समय महेश मांजरेकर फिल्म अंतिम को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X