दीपिका-रणवीर की शादी में इटली गए मेहमानों की इस खास Gift के साथ हुए थी विदाई, Photos
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद इस समय रिसेप्शन की धूम चल रही है औक बेंगलुरु के रिसेप्शन के बाद दोनो लोग मुंबई के लिए निकल गए थे। अब शादी को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है जो कि आपको भी पता नहीं होगी। दरअसल दीपिका और रणवीर की तरफ से शादी में शामिल हुए मेहमानों को खाली हांथ नहीं विदा किया गया था बल्कि उनके लिए भी खास तोहफे का इंतजाम किया गया था।
बता दें कि मेहमानों के लिए लड़कीवाले और लड़केवालों ने मिलकर दोनो की शादी की फोटो फ्रेम और एक थैंक्स लेटर दिया गया। उन लोगों को मानना था कि सिर्फ इटली या लेक कोमो की सैर और शादी काफी नहीं थी और इस याद के साथ सभी विदा किया गया।

हाल ही में इसका खुलासा हुआ है तोहफा सामने आया है। गौरतलब है कि दोनो अब मुंबई के रिसेप्शन के तैयारियां कर रहें है और 1 दिसंबर को मुबंई में बड़ी रिसेप्शन पार्टी होने वाली है।
खबर है कि इस मौके पर पूरे बॉलीवुड से स्टार मौजूद होंगे और धमाल होने होगा। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की थी और वहां, दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की थी। अब भारत मे शादी की पार्टियां हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
