Viral Video- मुंबई के एक शख्स ने बनवाया 'वड़ा पाव गर्ल' का टैटू, गालियां दे रहे हैं लोग, बुरी तरह ट्रोल!

'वड़ा पाव गर्ल' के वीडियोज सामने आने के बाद वो काफी मशहूर हो गई थी। इस महिला का असली नाम चंद्रिका दीक्षित है जो कि इस वक्त बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा है। लेकिन इस वक्त वड़ा पाव गर्ल के एक फैन ने कुछ ऐसा कर डाला है कि लोग सोशल मीडिया पर भड़के हुए हैं।
दरअसल इस मुंबई के इस शख्स ने वड़ा पाव गर्ल का टैटू बनवाया है। इस वीडियो को टैटू शॉप के मालिक मालिक महेश चव्हाण पोस्ट किया जिसमें एक शख्स हाथ पर वड़ा पाव गर्ल की तस्वीर गुदवाता हुआ दिखाई दे रहा है।
दिल्ली की सैनिक विहार में स्ट्रीट फूड बेचने वालली चंद्रिका सोशल मीडिया पर तब वायरल हो गई थी जब उसका वीडियो फूड व्लॉगर अमित जिंदल द्वारा पोस्ट किया गया था। उन्होंने जल्द ही यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि अधिकारियों ने उनका स्टॉल हटाने की धमकी दी थी। हालांकि अब वो सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
टैटू का ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मैंने इसे 100 बार कहा है.. मैं इसे फिर से कहूंगा, देश चुनौतियो से नही बेवकुफों से भरा है।'' एक ने लिखा, ''अरे मेरी चप्पल कहां है।'' एक ने लिखा, ''भाई तू कहीं मिल।'' एक ने लिखा, ''कृपया उसका अनादर करें।'' एक ने लिखा, ''कवर-अप टैटू जल्द ही आ रहा है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे है।
क्यों बनवाया टैटू?
ट्रोलिंग के बीच इस शख्स ने हाथ में टैटू बनवाने का चौकाने वाला कारण बताया है। उसका कहना है कि चंद्रिका यानि वड़ा पाव गर्ल को वो अपना 'गुरु' मानता है। शख्स ने टैटू मेकर महेश को बताया कि छह महीने पहले जब वह बेरोजगार थे तो चंद्रिका ने उनकी प्रेरणा का स्रोत बनकर काम किया था। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि वड़ा पाव गर्ल का इसपर किस तरह का रिएक्शन आता है। फिलहाल वो बिग बॉस के घर में हैं और लोगों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रही हैं। आप देखिए पोस्ट जो कि सामने आकर वायरल हो रही है..


Click it and Unblock the Notifications











