Video- फ्लाइट के अंदर यात्री ने पायलट को मारा मुक्का, वीडियो देख भड़क गए सोनू सूद, कह डाली ये बात..

इस वक्त इंटरनेट पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जो कि इसके पहले शायद ही आपने देखा होगा। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक यात्री है जो कि फ्लाइट के पायलट के साथ हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है।
जी हां, वीडियो इंडियो फ्लाइट का है जो कि घने कोहरे के कारण कई घंटों तक बाधित रही थी। दिल्ली से गोवा जा रही ये इंडिगो की फ्लाइट में बखेड़ा तब खड़ा हो गया जब एक पुरुष यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया।
इस वीडियो में आप देखेंगे हमेशा की तरह ये पायलट यात्री केबिन में है और फ्लाइट के बारे में जानकारी दे रहा है। इस दौरान ही ये हमला हुआ था। दोपहर 1 बजे के आसपास उड़ान 6E-2175 पर हमला किया गया, जो सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन अंततः शाम 6 बजे रवाना हुई।
ये है वीडियो
वीडियो में आप देखेंगे कि पायलट जानकारी दे रहा है कि तभी एक यात्री जो कि पीले रंग की हुडी में नजर आ रहा है। वो गलियारे की ओर दौड़ता है और पायलट को मारता है। जैसे ही पायलट कॉकपिट की ओर पीछे हटता है, उसके बगल में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट अनियंत्रित यात्री को धक्का देती है, और उसे चालक दल पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी देती है। इस दौरान पैसेंजर भड़कता हुआ नजर आता है। उसका कहना होता है, "चलना है तो चला, नहीं तो मत चला, खोल दे।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
भड़क गए सोनू सूद
इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हैं। उन्होने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''अगर लोग ऐसे ही अनियंत्रित व्यवहार करते रहे तो जल्द ही एयरलाइन कर्मचारियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य हो जाएंगे!!'' इसके बाद लोग रिएक्ट करते हुए यात्री को खरी खोटी सुना रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications