अमिताभ ने लिखा 'मैं रात भर दर्द से तड़पता रहा'

By Jaya Nigam

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, बिग बी दीवाली के बाद वाली पूरी रात दर्द से तड़पते रहे। बॉलीवुड ब्लॉगर बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि वह दीवाली की अगली रात बिल्कुल सो नहीं पाये। उन्होने लिखा है कि पसलियों में बहुत ज्यादा दर्द हो ने की वजह से वह रात भर दर्द से छटपटाते रहे।

अमिताभ के मुताबिक दर्द के कारण उनकी रात बहुत खराब गुजरी लेकिन उन्होंने हारने के बजाए दर्द से लड़ने की ठानी। अमिताभ की दाईं ओर की पसलियों और उससे ऊपर के हिस्से में असहनीय दर्द हो रहा था। वह द र्द से आराम पाने के लिए रातभर बिस्तर पर करवटें बदलते रहे।

भीषण दर्द के बाद भी अमिताभ ने बहादुरी दिखाई और जिम में व्यायाम पूरा किया। अमिताभ कहते हैं कि दर्द से लड़ते हुए वह जिम जाने में कामयाब रहे लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा उन्हें यह दिन अधिक भारी पड़ा। बाद में उन्होंने दर्द निवारक दवाएं लीं हालांकि अमिताभ का कहना है कि दवाओं की अपेक्षा दर्शकों से बातचीत करने के बाद उन्हें ज्यादा आराम मिला।

उन्होंने ब्लॉग पर लिखा, "मैं कहना चाहता हूं कि मैंने कई दर्द निवारक दवाएं ली हैं लेकिन दर्शकों के साथ सीधे सम्पर्क से जैसी राहत मिलती है वैसा आराम किसी दवा से नहीं मिला। लोग हमें अच्छा करने का विश्वास, ताकत, साहस और इच्छाशक्ति देते हैं और हम उस दिशा में प्रयास करना शुरू कर देते हैं।" अमिताभ ने रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 2010' (केबीसी) के दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X