''ये सुपरस्टार फोन करके पूछते हैं- मैं अवार्ड जीत रहा हूं या नहीं.... ''
एक पत्रकार ने ट्विटर पर उन स्टार्स को लेकर काफी कुछ कहा है, जो स्टार्स अवार्ड शोज का विरोध करते आए हैं। यहां जानें पूरी खबर।
भारत में अवार्ड शोज को लेकर कंट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक कई स्टार्स अवार्ड शोज का विरोध करते दिख रहे हैं। कुछ को अवार्ड शोज बिका हुआ लगता है, तो कुछ को यहां कि राजनीति पसंद नहीं। बहरहाल, लेकिन अब स्टार्स के खिलाफ एक बयान आया है।
['सलमान, आमिर सुपरस्टार हैं.. शाहरूख से मेरी कंपिटिशन नहीं....']
एक पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा- एक एक्टर, जो अवार्ड फंक्शन के खिलाफ बोलते रहते हैं.. जब वे नॉमिनेट हुए तो उन्होंने फंक्शन से पहले मुझे कई बार कॉल किया और पूछा कि वे अवार्ड जीत रहे हैं या नहीं। एक और सुपरस्टार, जो अवार्ड शो में कदम नहीं रखतीं, उन्होंने अपने ड्राइवर को प्रोड्यूसर के ऑफिस भेजकर अवार्ड ट्रॉफी लिया।

मुझे अवार्ड, फंक्शन, बैकस्टेज नाटक, रियल बिहाइंड द सीन्स पर एक किताब लिखनी चाहिए। काफी कुछ सामने आएगा। इन सुपरस्टार्स के मैनेजर एक महीने पहले कॉल करते हैं, और पूछते हैं कि क्या मुझे फंक्शन में आना जरूरी है क्या.. और फिर यही फंक्शन के बाद अवार्ड के लिए दौड़ते हैं। यह नैचुरल एक्टर दिखाते हैं कि उन्हें अवार्ड फंक्शन से कोई लेना देना नहीं है.. लेकिन उन्हे हर खबर चाहिए होती है कि वहां क्या हो रहा है..
बहरहाल, हमें यह तो नहीं पता कि यहां किस सितारे के बारे में बात हो रही है। लेकिन आपको हिंट के तौर पर यहां उन स्टार्स की लिस्ट बताते चलते हैं, जो अवार्ड शोज के विरोध में आवाज उठाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications