9x पर एक नया धारावाहिक
टेलीविजन चैनल 'नाइन एक्स' पर 15 सितम्बर से धारावाहिक 'किस्मत का खेल' का प्रसारण किया जाएगा। यह सोमवार से गुरुवार रात 10.30 बजे दिखाया जाएगा।
धारावाहिक 'किस्मत का खेल' में कृष्ण और दामिनी, दो ऐसे मजबूत किरदारों की कहानी है, जिन्हें देखकर दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि किस्मत ने उन्हें दुश्मन क्यों बनाया?
धारावाहिक के दोनों पात्र अपने सपने पूरा करने के लिए हर दीवार पार कर देते हैं। दोनों दो मजबूत सिद्धांतों वाले इंसान हैं, जो दोस्त बन सकते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें दुश्मन बनाने का निर्णय सुना दिया।
'बोनी जैन निर्माण कंपनी' द्वारा निर्मित धारावाहिक 'किस्मत का खेल' में निधि सेठ (दामिनी अग्निहोत्री), करण मलिक (कृष्ण यादव), भरत सिंह, बीना राय, सुनीता राव, शक्ति अरोड़ा और कल्पना वोरा सहित कई कलाकार अभिनय करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications