सलमान खान की फिल्म 'भारत'- सेट से आई नई तस्वीर- एकदम जबरदस्त
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म ईद 2019 पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म के सेट से एक तस्वीर बाहर आई है, जिसे फिल्म के को-स्टार मियांग चांग ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में सलमान समेत फिल्म के बाकी स्टार्स भी नजर आ रहे हैं।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की धमाकेदार शुरुआत- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
इस फोटो को शेयर करते हुए मेयांग ने लिखा है कि- उम्मीद करता हूं आप सबकी दिवाली धमाल रही, क्योंकि असली धमाका तो अगली ईद पर होगा। हालांकि इस तस्वीर में कैटरीना कैफ, तबू और जैकी श्राफ की कमी खल रही है.. जो फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

भारत 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications