सोनाक्षी सिन्हा की वजह से इस शख्स ने खाया जहर- दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा- जानिए कारण
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस समय काफी ज्यादा मुसीबत में हैं क्योंकि उनके ऊपर हाल ही में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल एक शख्स ने सोनाक्षी सिन्हा की वजह से जहर खा लिया था। बता दें कि ये शख्स एक आयोजक है जिससे सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख रुपए लिए थे और उनके दिल्ली में परफॉर्म करना था। इस आयोजक का आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने मौके पर आने से मना कर दिया था। सोनाक्षी सिन्हा को दिल्ली में 30 सितंबर को इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इसके बाद इस आयोजन जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। फिलहाल वो सुरक्षित है और इस मामले में उसने सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों को पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

इस आयोजक का नाम प्रमोद है और उसने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री पर मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दें कि जांच के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी, टैलेंट फुल ऑन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया को आरोपी बनाया गया है।
वहीं बात करें स्थानीय पुलिस की तो उनका कहना है कि पीड़ित ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए जहर खाया है और इस मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications