'आप सनी देओल जैसे लग रहे हो'...जब एक्टर को नहीं पहचान पाया शख्स, ये वीडियो देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों अभिनेता फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट पर की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए हैं। शूटिंग से अमीषा पटेल की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन, अब सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में एक शख्स बैलगाड़ी चलाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन पहली बार में वो सनी देओल को नहीं पहचान पाता है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि ग्रामीण इलाके में सनी देओल की टीम एक गाड़ी को रोकती है और सनी देओल बैलगाड़ी पर बैठे शख्स से हाथ मिलाने के लिए जाते हैं। वो शख्स ध्यान से सनी देओल के देखता है।
शख्स कहता है- आप सनी देओल की तरह दिखते हैं। ये सुनकर अभिनेता मुस्कुरा उठते हैं और कहते हैं- हां मैं वही हूं। सनी देओल को अचानक यूं अपने सामने देखकर वो शख्स चौंक जाता है और कहता है, 'अरे बाप रे'। किसान ने पहले ना पहचान पाने के लिए सनी देओल से माफी मांगी, और कहा कि वो उनके पिता धरम जी के सोशल मीडिया पर सारे वीडियोज देखता है।
सनी देओल ने भी शख्स से कहा कि ये सब देख कर उन्हें उनका गांव याद आता है। सनी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'अहमदनगर में गदर की शूटिंग के दौरान।' सनी देओल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि, सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2001 की फिल्म 'गदर' की सीक्वल होगी। 'गदर 2' का निर्देशन भी अनिल शर्मा कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' का सामना रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' से होगी।


Click it and Unblock the Notifications