अब सिल्वर स्क्रीन पर श्रीसंत की अय्याशी
क्रिकेट को बदनाम करके हीरो बने क्रिकेटर श्रीसंत ने भारतीय सिनेमा के निर्देशकों को एक नया मसाला दे दिया है। देश के करेंट इवेंट पर फिल्म बनाने वाले निर्देशकों की तो जैसे चांदी हो गयी है। खबर आ रही कि मलयालम सिनेमा का जाना-पहचाना नाम साजी कैलाश और एके साजन मिलकर एक क्रिकेट नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैंजो कि पूरी तरह से श्रीसंत के क्रिकेट जीवन से लेकर सट्टेबाजी तक का सफर दिखायेगी।
कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में श्रीसंत से जुड़े सारे विवादों और फिल्मी हसीनाओं से उनके लवअफेयर को भी दिखाया जायेगा। फिल्म की शूंटिंग जल्द शुरू होने वाली है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हैं कि श्रीसंत का रोल पर्दे पर प्ले कौन करेगा?
मालूम हो कि आईपीएल 6 इस समय सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि इसकी प्रमुख टीम राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख खिलाड़ी श्रीसंत समेत तीन लोग स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये हैं जिसे कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद श्रीसंत से जुड़े कई हैरतअंगेज बातों ने मीडिया में हलचल पैदा कर दी है। मसलन श्रीसंत के पास बुकी लड़कियों को भेजा करते थे। श्रीसंत के कमरे से कई ब्लू फिल्में औऱ कंडोम के पैकेट बरामद हुए हैं।
खैर देखते हैं कि श्रीसंत ने रीयल लाइफ में तो खासी हलचल पैदा कर रखी हैं, उनके नाम पर बनने वाली फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या धमाल करती है? इस बात की प्रतिक्षा आम आदमी समेत पूरा मीडिया जगत कर रहा है।
आईये आपको बताते हैं श्रीसंत के बारे में रोचक बातें


Click it and Unblock the Notifications











