..................... A major update on 'Dhurandhar 3'? A surprise is coming by the end of the year, read the report - Hindi Filmibeat

'धुरंधर 3' को लेकर आ गई तगड़ी अपडेट? साल के अंत तक मिलेगा ऐसा सरप्राइज, पढ़िए रिपोर्ट

Dhurandhar 3 Update: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और धुरंधर 2 को ने जिस तरह का धमाका इंडस्ट्री में किया है वो किसी से छिपा नहीं है। पहली फिल्म ने जो स्टैंडर्ड सेट किया था तो दूसरी वाली ने इसको आग बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया।

Dhurandhar 3

लेकिन अब लोग इसकी तीसरी किस्त यानि धुरंधर 3 की इंतजार कर रहे हैं। क्या ये फिल्म बनेगी? अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो सामने आया अपडेट आपके लिए है। जी हां, 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली धुरंधर फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने को लेकर फिल्म की को-प्रोड्यूसर देशपांडे ने कुछ ऐसा खुलासा किया है कि आपको इसकी उम्मीदें पाल लेनी चाहिए।

Also Read
पीकू के 11 साल: जब शूजित सरकार ने की थी दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ, क्या क्या कहा...
पीकू के 11 साल: जब शूजित सरकार ने की थी दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ, क्या क्या कहा...

हालांकि उन्होंने खुलकर इसका ऐलान नहीं किया लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जो इशारा दिया वो हैरान करने वाला है। रणवीर सिंह के फैंस को ये अपडेट जरूर जाननी चाहिए।

क्या बनेगी धुरंधर 3?

ज्योति देशपांडे ने एक हालिया इंटरव्यू में इशारा दिया है कि इस फिल्म की कहानी से अभी आदित्य धर पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। इसके अलावा फिल्म की को-प्रोड्यूसर का कहना है कि इस फिल्म को लेकर साल के अंत में एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया जा रहा है। हालांकि इसको हम Dhurandhar 3 की पुष्टि नहीं मान सकते हैं क्योंकि मेकर्स ने किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है। धुरंधर 2 की रिलीज के बाद आदित्य धर ने भी इन अफवाहों को पूरी तरह से खत्म करते हुए कहा कहा था कि धुरंधर का अगला पार्ट अब नहीं आएगा। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1700-1800 की कमाई की थी। हालांकि अभी भी कुछ जगहों पर फिल्म चल रही है।

रणवीर सिंह की जमकर तारीफ

ये पहली बार था कि रणवीर सिंह इतने बड़े बजट की स्पाई फिल्म का हिस्सा बने थे। धुरंधर 2 को बनाने में 400 करोड़ खर्च हुए थे लेकिन सभी को उम्मीद थी कि इतनी कमाई तो फिल्म 7 दिनों में ही करने वाली है। फिल्म महीने भर से ज्यादा थिएटर्स में रही है। इस बीच कुछ फिल्में रिलीज हुईं लेकिन वो कब आईं और कब गईं किसी को पता नहीं चल पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X