'तूफान' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं फरहान अख्तर- 2020 में होगा इस स्पोर्ट्स ड्रामा का धमाका- VIDEO
फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म "तूफ़ान" के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं और इस की झलक शेयर करते हुए एक्टर ने अपने प्रैक्टिस सेशन से एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस फिल्म में फरहान एक मुक्केबाज की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक स्पीडबॉल के साथ अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह काफी शानदार है।

कोई शक नहीं कि फरहान अपने हर प्रोजेक्ट के साथ खुद के लिए एक उच्च स्तर स्थापित करते आये हैं। ऐसे में, फ़िल्म तूफ़ान से बीटीएस क्षणों को साझा करते हुए, फरहान अख्तर लिखते हैं,"Keeping at it. #toofaninthemaking #bts #boxerlife #drillsforskills #speedball 🥊"
भाग मिल्खा भाग में एक एथलीट की भूमिका के साथ दिल जीतने के बाद, अभिनेता आगामी फिल्म 'तूफ़ान' में एक ओर पावर-पैक तारकीय परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है। आर.ओ.एम.पी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म "तूफ़ान" राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है और 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications