..................... A Kid Like Jake: Priyanka Chopra is back with her 2nd Hollywood film and the trailer will make you emotional - Hindi Filmibeat

A Kid Like Jake: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज, इमोशनल कर देगा वीडियो

बॉलीवुड से टिकेट टू हॉलीवुड पाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस दिनों एक बार फिर से अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की एक और हॉलीवुड फिल्म द किड लाइक जेक का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही है। बता दें कि इस ट्रेलर को देखने के बाद सौ प्रतिशत इमोशनल हो जाएंगे।

इस ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि ये एक बच्चे और मां बाप के रिश्ते से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका जिस पर्सन्स और क्लेयर डांस है।

 priyanka chopra, प्रियंका चोपड़ा

बता दे कि इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक छोटा सा बच्चा जो कि लड़का है पर उसको राजकुमारी बनने और एक लंबी चोटी रखने का सौख है। इस तरह की हरकतें देखकर उनके मां बाप को बच्चे को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो जाता है और उसके बारे में काफी चिंता करने लगते है कि आखिर उसकी इन हरकतों का कारण क्या हो सकता है।

इस बात को लेकर चिंतित मां बाप बच्चे का जेंडर की जांच भी करवाते है। इस ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा की भी थोड़ी सी झलक नजर आती है जहां वो बच्चे से उसके बारे में बातें कर रही होती है।

इस फिल्म का प्रीमियर 2018 फेस्टिवल के दौरान हुआ था और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से संबंधित कई पोस्ट किए थे। बता दें कि इसके प्रीमियर के बाद से ही लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे है और फिल्म का ट्रेलर काफी इमोशनल कर देने वाला है।

हालांकि इन दिनो प्रियंका चोपड़ा भारत में है और किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को क्वांटिको सीजन 3 के ट्रेलर में देखा गया था जिसमे प्रियंका एक अलग अवतार में ही नजर आ रही थी।

बता दें कि क्वांटिको के सीजन में प्रियंका को पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। इस समय प्रियंका एक बड़ी सेलेब्रेटी है और बॉलीवुड से हॉलीवुड हर जगह काम कर रही है।

बता दें कि अफवाहों का बाजार गर्म है औऱ सुनने में आया है कि प्रियंका चोपड़ा बहुत फिल्म कृष 4 में नजर आने वाली है जिसको राकेश रोशन बना रहे है और ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे।

पिछली फिल्मों की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा कृष 3 में नजर आई थी। उसके बाद से प्रियंका ने बॉलीवुड मे कम ही फिल्में की है और हॉलीवुड में व्यस्त रहती है पर अब वो वापस आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X