ए.के हंगल को बॉलीवुड से मिली मदद

इन मददगार सितारों में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा और अरबाज खान का नाम शामिल है। बॉलीवुड के कलाकारों का प्यार और मदद देखते हुए हंगल ने टाईम्स ऑफ इंडिया को कहा 'मुझे दुख है कि मैंने पहले दुनिया को अपनी हालत नहीं बताई। ये देखकर मुझे बहुत खुशी हुई कि लोगों ने मुझे आज भी याद रखा है। जया बच्चन जिन्होंने कई फिल्मों में मेरी बेटी का किरदार निभाय है वो भी मेरी मदद के लिए आगे आई हैं।'
बॉलीवुड की इस गर्मजोशी से ए.के हंगल के बेटे विजय हंगल भी काफी उत्साहित हैं। अमिताभ बच्चन ने हंगल के बारे में बताते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि ए.के हंगल इंडस्ट्री के सबसे मेहनती और समर्पित कलाकार रहे हैं। वाकई सच भी है शोले के रहीम चाचा हों या गुड्डी में जया बच्चन के पिता का रोल हंगल हमेशा बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किये जाते हैं। हम दुआ करते हैं कि हंगल जल्द अच्छे हों।


Click it and Unblock the Notifications











