..................... A great father: Wife on director Sanjay Gupta - Hindi Filmibeat

अच्छे पिता हैं संजय गुप्ता : अनु लेखी

By अर्पणा

'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता की पत्नी अनु लेखी कहती हैं कि संजय एक सहृदय पति, व्यवहारिक पिता और परिपक्व पारिवारिक व्यक्ति हैं।

अपने पति के साथ यहां छुट्टियां मनाने पहुंचीं अनु ने एक बातचीत में आईएएनएस को बताया, "वह बहुत ही पारिवारिक हैं। चीजें साफ और सुंदर रखना उन्हें अच्छा लगता है। उन्हें लोगों का मनोरंजन करना पसंद है।"

संजय और अनु की शादी सुखद नहीं थी। लेकिन समय के साथ वे परिपक्व हुए और अब अपने बच्चों- शिवांश (2) और बेटी दलाई (10 महीने) के साथ अपनी जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं।

पिता के रूप में संजय की भूमिका के बारे में पूछने पर अनु कहती हैं, "वह बहुत ही व्यवहारिक और तत्पर पिता हैं। वह बेटी की अपेक्षा बेटे के लिए बहुत क्रियाशील हैं। वह बेटी को गोद लेने में निराश हो जाते हैं क्योंकि वह बहुत नाजुक है।"

वह कहती हैं, "सुबह वह बच्चों को समय देते हैं और मुझे मेरे काम करने के लिए समय देते हैं।"हालांकि संजय का बचपन परेशानियों वाला था, फिर भी अनु को लगता है वह बहुत अच्छे पिता साबित होंगे।

अनु ने कहा, "संजय ने बचपन में बहुत परेशानियां देखी हैं, मुझे लगता है कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खुशियां देने के लिए वह दुगुना प्रयास करेंगें। वह चीजों से नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से और उनके साथ रहकर उन्हें खुशी देंगे।"

उनकी कौन सी बात आपको सबसे अच्छी और कौनसी नापसंद लगती है। इस पर उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरी कोई ख्वाहिश बाकी नहीं छोड़ी है। उन्होंनें मुझे हर चीज दी है। भावनात्मक स्तर पर वह बहुत ध्यान रखते हैं। लेकिन वह बहुत भावुक भी हो सकते हैं। वह बहुत सीमित हैं।"

"पहली बार हम इसलिए अलग हुए थे क्योंकि मैं उनसे काफी कुछ चाहती थी क्योंकि मैं बहुत भावुक और रूमानी हूं। पहले दो-तीन साल मेरे लिए बहुत मुश्किल थे क्योंकि संजय मेरी तरह नहीं थे।"

दक्षिण भारत में पली-बढ़ी अनु का कहना है कि वे तड़क-भड़क की दुनिया से अलग ही रहते हैं।

अनु ने कहा, "बेहतर समझ से हमारी जिंदगी काफी बेहतर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X