संजय दत्त के लिए अजय देवगन - सलमान खान का SURPRISE!
[बॉलीवुड समाचार] संजय दत्त जेल से बाहर आ रहे हैं और मानिए या मत मानिए लेकिन ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड में कोई त्योहार है। संजय दत्त की घरवापसी की तैयारी ज़ोरों शोरों से चल रही है।
हालांकि इन सब के बीच सलमान खान ज़रा गायब हैं इसलिए उनका किया हुआ वादा पूरा करने की ज़िम्मेदारी ले ली है अजय देवगन ने। दरअसल, काफी पहले सलमान खान ने वादा किया था कि जिस दिन संजू की सज़ा खत्म होगी उस दिन वो पार्टी देंगे।
अभी तक सलमान ने वादा पूरा नहीं किया है लेकिन अजय देवगन और गैंग अपने संजू बाबा की वापसी के लिए ज़बर्दस्त तैयारी कर रही है। संजय दत्त 25 फरवरी को जेल से रिहा हो रहे हैं और अब वो एक मुक्त नागरिक होने वाले हैं।
गौरतलब है (भले ही ये कभी ना भूलने वाली बात है लेकिन फिर भी) संजय दत्त को 1993 बंबई बम ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए गैर कानूनी हथियार रखने का आरोप था जिसके लिए उन्हें दोषी मानते हुए सज़ा सुनाई गई थी।
बहरहाल आप जानिए कैसे हो रही है बाबा के वेलकम बैक की तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications