अनुष्का शर्मा की बचपन की तस्वीर में वामिका की झलक, विराट कोहली की गोद में 6 महीने की बेटी की पहली प्यारी फोटो

रविवार का दिन बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए काफी खास हो गया। इसकी वजह रही वो तस्वीर जो कि अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका को लेकर कोई ना कोई तस्वीर बीते कुछ दिनों से शेयर करते रहे हैं।

लेकिन इस बार ये मौका खास रहा जब वामिका की पहली झलक अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दिखाई। हालांकि यहां पर वामिका का चेहरा अभी भी सामने नहीं आया। ये खास मौका रहा है वामिका के 6 महीने के जन्मदिन का। अनुष्का शर्मा ने वामिका के साथ दो तस्वीर शेयर की हैं। पहली फोटो में वामिका मां की गोद में हैं और दूसरी तस्वीर में विराट कोहली के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं उनकी बेटी वामिका।

Anushka Sharma, Virat Kohli,

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है। मुझे उम्मीद है कि हम उस प्यार पर खते उतर सकते हैं जिसके साथ आप हमें देखते हैं। हमारी छोटी..हम तीनों को 6 महीने मुबारक। लेकिन हम आपको अनुष्का शर्मा की बचपन की तस्वीर दिखा रहे हैं जिसमें वामिका की झलक आप महसूस कर सकते हैं। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद वामिका अपनी मां अनुष्का शर्मा की तरह दिखाई देती हैं। आप खुद ही देखिए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गोदी में वामिका की पहली झलक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गोदी में वामिका की पहली झलक

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका की पहली झलक तो दिखाई है। लेकिन अभी तक उसका चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये दोनों तस्वीरें शेयर की हैं और ये बताया है कि उनकी बेटी को 6 महीने पूरे हो गए हैं। वामिका के 6 महीने के जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली जहां अपनी बेटी को गोद में खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा लेट कर बेटी वामिका को ऊपर बादलों की तरफ कुछ दिखाती हुई नजर आ रही हैं। विराट कोहली के साथ वामिका की तस्वीर इंटरनेट पर सबसे अधिक पसंद की जा रही है।

तो क्या मां अनुष्का शर्मा की तरह दिखती हैं वामिका

तो क्या मां अनुष्का शर्मा की तरह दिखती हैं वामिका

वहीं हमने अनुष्का शर्मा के बचपन की तस्वीर को सर्च किया तो पाया कि शायद बेटी वामिका ऐसी ही दिखती हों। ये अनुष्का शर्मा की बचपन की कुछ तस्वीरें हैं। जो कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने ही शेयर की थीं। जहां वह अपने परिवार के साथ तस्वीरों में नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा का इस तस्वीर में बाल कटवाया जा रहा है। बाकी लोग तस्वीर में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिता की गोद में अनुष्का शर्मा

पिता की गोद में अनुष्का शर्मा

इस तस्वीर में छोटी सी अनुष्का अपने पिता अजय कुमार शर्मा के गोद में नजर आ रही हैं। मुमकिन है जल्द वामिका की भी अपने पिता विराट कोहली के गोद में ऐसी तस्वीर देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार वामिका के एक साल के जन्मदिन पर मां अनुष्का शर्मा और पिता विराट कोहली बेटी का चेहरा दुनिया के सामने दिखा सकते हैं। तब तक के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है।

अपने भाई के साथ अनुष्का

अपने भाई के साथ अनुष्का

यहां पर अपने भाई के साथ मस्ती करती हुई बेड पर दिखाई दे रही हैं अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा की इस बचपन की तस्वीर से केवल अंदाजा भर ही लगाया जा सकता है कि वामिका शायद मां की तरह ही दिखती होंगी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते 6 महीने से लगातार बाहर आते समय इस बात का ध्यान रखा है कि बेटी का चेहरा कैमरे में कैद ना हो। उन्होंने मीडिया से इसके लिए गुजारिश भी की है कि बेटी को कैमरे से दूर रखा जाए।

तो क्या विराट कोहली की तरह दिखती हैं बेटी वामिका

तो क्या विराट कोहली की तरह दिखती हैं बेटी वामिका

बता दें कि जब अनुष्का ने पहली बार वामिका की झलक जन्म के बाद दिखाई थी तो विराट कोहली के बचपन की ये तस्वीर फैंस ने खूब वायरल की थी। विराट कोहली की बचपन की इस तस्वीर में भी वामिका की झलक फैंस देख रहे थे। फिलहाल विराट कोहली या अनुष्का शर्मा किसकी तरह दिखती हैं उनकी बेटी वामिका ये बहुत जल्द सामने आएगा। तब के लिए फैंस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों से काम चला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X