'पापा बड़े कर्जे में हैं..' ये बात कहकर अक्षय कुमार के पैरों पर गिरी लड़की, सुपरस्टार ने किया ये काम
Akshay Kumar helping girl: अभिनेताओं को सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फैंस रीयल लाइफ में भी हीरो मानते हैं। यही कारण है कि कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो कि काफी हैरान करने वाला होता है।

जैसे इस वक्त वीडियो अक्षय कुमार का वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मदद मांगने के लिए उनके पास पहुंची थी और कदमों में गिर गई। अक्षय कुमार ने इसके बाद कुछ ऐसा किया जो कि काफी चौकाने वाला था।
बता दें कि viral bhayani ने इस वीडियो साझा किया है और इसमें एक लड़की को कुछ कागज लेकर अक्षय कुमार से बात करते देखा जाता सकता है। लड़की की मानें तो इनके पिता काफी कर्जे में हैं और वो अभिनेता से मदद चाहती है।
मेरे पापा कर्जे में हैं...
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षय कुमार अपनी कार की तरफ बढ़ रहे हैं कि अचानक हाथ में कुछ कागज लिए एक लड़की भागकर उनके पास आती है। लड़की कहती है, ''सर मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं।'' अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड्स कहते हैं, ''अभी नहीं मैडम, ऑफिस में आओ आप।''लेकिन अक्षय कुमार उस लड़की से कहते हैं, ''आप नंबर दे दो अपना।''
इतना कहना था कि लड़की उनके पैरों पर गिर जाती है लेकिन अक्षय कुमार उनको तुरंत उठाते हैं। इसके बाद वो कार में बैठकर निकल जाते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं। अक्षय कुमार कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं है लेकिन उनका ऐसा रूप कभी कभी देखने को मिलता है।
लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आपने इस लड़की की मदद की आप को दिल से शुकिया।'' एक ने लिखा, ''बड़े दिल वाला।'' एक ने लिखा, ''कर दो सर हेल्प।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान और अक्षय कुमार बहुत बड़े दिल के हैं।'' एक ने लिखा, ''किसी की मदद करना हीरोगिरी कहलाता है।''


Click it and Unblock the Notifications











